मामला आईपीओ और शेयरों में निवेश के नाम पर ठगी का है। पीड़ित ने अगस्त 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे करीब 33 लाख 55 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई।जांच के दौरान गुरुग्राम साइबर थाना दक्षिण की टीम ने आरोपी चेतन सूर्यकांत जगताप को मुंबई से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर का रहने वाला है।
पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम में से 25 लाख 70 हजार रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपना बैंक खाता 4 प्रतिशत कमीशन के बदले दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए दे दिया था।फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साइबर ठगी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।






