BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/मानेसर में अवैध RMC प्लांट पर चला निगम का बुलडोजर, मशीनरी और अवैध ढांचा ध्वस्त

मानेसर में अवैध RMC प्लांट पर चला निगम का बुलडोजर, मशीनरी और अवैध ढांचा ध्वस्त

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 10, 20263 min read

मानेसर में अवैध RMC प्लांट पर चला निगम का बुलडोजर, मशीनरी और अवैध ढांचा ध्वस्त
मानेसर के नवादा गांव में अवैध RMC प्लांट पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से प्लांट का अवैध ढांचा और मशीनरी ध्वस्त।
Gurugram- मानेसर में अवैध रूप से संचालित रेडी मिक्स कंक्रीट यानी RMC प्लांट के खिलाफ नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने गांव नवादा में संचालित एसके RMC प्लांट पर बुलडोजर चलाकर प्लांट के अवैध निर्माण और ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक, प्लांट को बंद करने के लिए पहले ही आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद संचालक की ओर से प्लांट को बंद नहीं किया गया। इसके बाद नगर निगम की प्रवर्तन शाखा ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
Article image
यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एसडीओ विकास शर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान एसडीओ शशिकांत, जेई दीपेश, देवेंद्र, मंदीप और टेक्निकल सुपरवाइजर धीरज सहित नगर निगम की प्रवर्तन शाखा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस की सुरक्षा के बीच निगम की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
Article image
टीम ने सबसे पहले प्लांट के अवैध ढांचे और मशीनरी को निशाना बनाया। बुलडोजर की मदद से निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया और प्लांट को पूरी तरह बंद कराया गया। निगम की इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि निगम क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के संचालित होने वाले RMC प्लांट के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Article image
नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि अवैध रूप से व्यापारिक गतिविधियां संचालित करना गंभीर कानूनी अपराध है। ऐसे मामलों में सिर्फ प्लांट को ध्वस्त करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसके RMC प्लांट के संचालक के खिलाफ आवश्यक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Article image
संयुक्त आयुक्त ने निगम क्षेत्र में संचालित सभी RMC प्लांट संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि जिन प्लांट संचालकों के पास वैध लाइसेंस, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं, वे उन्हें तत्काल नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के संचालित किसी भी RMC प्लांट को निगम क्षेत्र में चलने नहीं दिया जाएगा।

नगर निगम की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित RMC प्लांट संचालकों में हड़कंप मच गया है। निगम ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऐसे प्लांटों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि निगम क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।
Tags:ManesarGurugramGurugramnewsRmcplantdemolitiontodfodillegalrmcplantMCMMCMANESAR

More from Political