BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/पीएम सूर्य घर योजना में डीएचबीवीएन ने हासिल किया 51% लक्ष्य, 62,455 सोलर संयंत्र स्थापित

पीएम सूर्य घर योजना में डीएचबीवीएन ने हासिल किया 51% लक्ष्य, 62,455 सोलर संयंत्र स्थापित

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 14, 20262 min read

पीएम सूर्य घर योजना में डीएचबीवीएन ने हासिल किया 51% लक्ष्य, 62,455 सोलर संयंत्र स्थापित
पीएम सूर्य घर योजना के तहत DHBVN ने 51% लक्ष्य हासिल कर लिया है। अब तक 62,455 सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं।
Gurugram- दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम यानी DHBVN की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 1 लाख 1 हजार 845 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।इनमें से 62 हजार 455 रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, जिनकी कुल क्षमता 221.90 मेगावाट है।

DHBVN के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने अधिकारियों को आवेदनों के जल्द निपटारे, निरीक्षण और सोलर कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।निगम के PRO संजय चुघ के अनुसार, अब तक 61 हजार 813 सोलर कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। वहीं 52 हजार 632 लाभार्थियों को 380 करोड़ 88 लाख रुपये की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है।

DHBVN ने मार्च 2027 तक 1 लाख 22 हजार सोलर कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। अब तक इस लक्ष्य का करीब 51 प्रतिशत हासिल किया जा चुका है।क्षेत्रवार आंकड़ों की बात करें तो हिसार जोन में 62 हजार 282 आवेदन मिले हैं और 36 हजार 291 सोलर प्लांट लगाए गए हैं। यहां 119.41 मेगावाट क्षमता स्थापित हो चुकी है और 35 हजार 952 कनेक्शन जारी किए गए हैं। हिसार जोन में अब तक 31 हजार 616 लाभार्थियों को 231 करोड़ 36 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है।

वहीं दिल्ली जोन में 39 हजार 563 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 26 हजार 164 सोलर प्लांट लगाए गए हैं। यहां कुल 102.49 मेगावाट क्षमता स्थापित हो चुकी है और 25 हजार 861 कनेक्शन जारी किए गए हैं। दिल्ली जोन में 21 हजार 16 लाभार्थियों को 149 करोड़ 52 लाख रुपये की सब्सिडी वितरित की गई है।

सर्किल स्तर पर रेवाड़ी और सिरसा ने 106 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इसके अलावा फतेहाबाद ने 86 प्रतिशत, हिसार ने 63 प्रतिशत, गुरुग्राम-II ने 48 प्रतिशत, नारनौल ने 46 प्रतिशत और भिवानी ने 45 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।

DHBVN का प्रयास है कि प्रक्रिया में तेजी लाकर मार्च 2027 तक निर्धारित 1 लाख 22 हजार सोलर कनेक्शन के लक्ष्य को पूरा किया जाए।
Tags:Gurgaongurugramgurugramnewsharyana

More from Crime