BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 20 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार
Crime

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 20 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 23, 20262 min read

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 20 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार
शादी का झूठा झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसके नाम पर करीब 20 लाख रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
Gurugram-  पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने, उसके नाम पर करीब 20 लाख रुपये का लोन लेकर हड़पने और धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अक्षय भट्ट (30 वर्ष) निवासी फागी, जिला जयपुर (राजस्थान), हाल निवासी प्रताप नगर हल्दीघाटी, जयपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 26 मार्च 2026 को एक महिला ने थाना डीएलएफ फेज-3 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान एक मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए आरोपी से हुई थी।आरोपी ने महिला को शादी का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर महिला के नाम पर अलग-अलग वित्तीय संस्थानों से लगभग 20 लाख रुपये का लोन लिया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने लोन की पूरी राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। शुरुआत में कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में उन्होंने लोन की किस्तें भरना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और महिला से संपर्क भी खत्म कर दिया।मामले की जांच के दौरान थाना डीएलएफ फेज-3 की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 23 जुलाई 2026 को आरोपी अक्षय भट्ट को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर महिला का विश्वास जीता और अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके नाम पर लोन लेकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। इसके बाद न तो लोन की किस्तें जमा कीं और न ही शादी की।गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज है। दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Tags:Gurgaongurugramharyanarapepolicecrimegurugrampolicegurgaonpolice

More from Crime