गोल्फ कोर्स रोड हिट एंड रन पर पुलिस का एक्शन, वायरल वीडियो से दर्ज हुआ मामला

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया।
Gurugram- गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो का पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है और आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, 14 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार चालक द्वारा बाइक सवार महिला को टक्कर मारते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस के मुताबिक, इस घटना को लेकर पीड़ित महिला की तरफ से पुलिस को अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान लिया है।
पुलिस द्वारा थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम में आरोपी कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है। साथ ही पुलिस पीड़ित महिला से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी और शिकायत प्राप्त की जा सके।गुरुग्राम पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरोपी कार चालक को जल्द काबू कर नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वही पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने वाली ऐसी घटनाओं पर भी जरूरत पड़ने पर पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी।फिलहाल पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewspolicegurgaonpolicegurugrampolicecrimeaccident




