BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/CCTV में कैद गुंडागर्दी! पेट्रोल पंप पर युवकों पर बरसाए लाठी-डंडे
Crime

CCTV में कैद गुंडागर्दी! पेट्रोल पंप पर युवकों पर बरसाए लाठी-डंडे

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 26, 20262 min read

CCTV में कैद गुंडागर्दी! पेट्रोल पंप पर युवकों पर बरसाए लाठी-डंडे
भोंडसी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं
Gurugram-भोंडसी इलाके से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भाजपा विधायक तेजपाल तंवर के पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने आए दो युवकों पर कुछ बेखौफ बदमाशों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब दो युवक सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ हमलावर वहां पहुंचे और दोनों युवकों पर अचानक लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर लगातार लाठी-डंडों से वार कर रहे हैं और लात-घूंसों से भी बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। हमला इतना गंभीर था कि दोनों युवक घायल होकर वहीं गिर पड़े।

वही घायल युवकों की पहचान भोंडसी गांव निवासी 18 वर्षीय रितिक और अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
Tags:Gurgaongurugramharyanapolicegurgaonpolicesohnabhondsicrimepetrolpumpmaarpeettodfod

More from Crime