BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/गुरुग्राम नगर निगम में 14 तदर्थ समितियों का गठन, पार्षदों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

गुरुग्राम नगर निगम में 14 तदर्थ समितियों का गठन, पार्षदों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 11, 20263 min read

गुरुग्राम नगर निगम में 14 तदर्थ समितियों का गठन, पार्षदों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
गुरुग्राम नगर निगम ने शहर के विभिन्न मुद्दों की निगरानी के लिए 14 तदर्थ समितियों का गठन किया है। समितियों में पार्षदों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी
Gurugram- नगर निगम गुरुग्राम के सदन की सामान्य बैठक में लिए गए निर्णय के तहत शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की निगरानी और समीक्षा के लिए 14 तदर्थ समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों में निगम के पार्षदों को अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 
Article image
समितियों के माध्यम से शहर की जनसुविधाओं और विभिन्न नगर निगमीय कार्यों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक सुझाव एवं कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी। गठित समितियों में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य से लेकर जलापूर्ति, ड्रेनेज, कर एवं फीस, भवन विनियमन, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण, ग्रामीण एवं स्लम विकास, विजिलेंस तथा सड़कों एवं चौकों के नामकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
Article image
सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष मेयर राजरानी मल्होत्रा हैं। सदस्य के रूप में सोनिया यादव, परमिंदर कटारिया, नेहा देवतवाल और सतपाल शामिल हैं। विज्ञापन एवं वेंडिंग जोन समिति की अध्यक्षता भी मेयर राजरानी मल्होत्रा करेंगी। इसमें विकास यादव, आशीष गुप्ता, विक्रमजीत और रेखा सैनी सदस्य हैं। अकाउंट एवं ऑडिट समिति की अध्यक्ष ज्योत्सना यादव हैं।
Article image
 सदस्य के तौर पर सुंदर सिंह, राम अवतार राणा, भारती हरसाना और सुनीता वर्मा को शामिल किया गया है। आशीष गुप्ता को  भवन विनियमन समिति  का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके सदस्य कुणाल यादव, प्रथम वशिष्ठ, मधु बत्रा और विजय परमार हैं।जलापूर्ति, ड्रेनेज एवं डिस्पोजल समिति की अध्यक्षता अनूप सिंह करेंगे। दलीप साहनी, सारिका भारद्वाज, राकेश यादव और दिनेश दहिया सदस्य हैं।विकास यादव को विभिन्न करों एवं फीस के आकलन संबंधी समिति अध्यक्ष बनाया गया है।
Article image
समिति में ज्योति सुमित जैलदार, नरेश कटारिया, महावीर यादव और उषा वर्मा सदस्य हैं। अग्निशमन विस्तार एवं रोकथाम समिति के अध्यक्ष सतपाल हैं। सदस्य राम अवतार राणा, प्रदीप पदम, अवनीश राघव और सारिका भारद्वाज हैं।प्रथम वशिष्ठ शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष होंगे। सदस्य के रूप में सोनिया यादव, विकास यादव, नारायण भड़ाना और दलीप साहनी शामिल हैं। प्लानिंग, इम्प्रूवमेंट एवं रिसोर्सेज समिति की अध्यक्ष ज्योति सुमित जैलदार हैं

सदस्य अमित राज भड़ाना, सुरेखा चौहान, रेखा सैनी और परमिंदर कटारिया हैं। आरती राव को ग्रामीण एवं स्लम विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य उषा वर्मा, नेहा देवतवाल, भारती हरसाना और नारायण बढ़ाना हैं। मार्केट, स्लॉटर हाउस एवं जनस्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता पवन कुमार सैनी करेंगे। सदस्य रुचि गगनदीप, सतपाल, अवनीश राघव और महावीर हैं।

कुलदीप यादव को विजिलेंस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य कुणाल यादव, राकेश यादव, ज्योत्सना विपिन यादव और नरेश कटारिया हैं। इम्प्लीमेंटेशन समिति का अध्यक्ष परमिंदर कटारिया हैं। सदस्य विजय परमार, मधु बत्रा, सुनीता वर्मा और कुणाल यादव हैं। धर्मबीर भंगरोला को  सड़क एवं चौक नामकरण समिति  का अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य के रूप में ज्योत्सना विपिन यादव, दिनेश दहिया, कुलदीप यादव और विक्रमजीत सिंह को शामिल किया गया है

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि 14 समितियों के गठन से नगर निगम के विभिन्न कार्यक्षेत्रों को अलग-अलग स्तर पर देखने और संबंधित विषयों पर गहन विचार-विमर्श करने की व्यवस्था मजबूत होगी। समितियां अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े विषयों, समस्याओं और आवश्यक सुधारों पर चर्चा कर सदन के समक्ष सुझाव एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव रख सकेंगी।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsMCGNagarnigamDevelopmentcouncillors

More from Political