BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंट करना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार
Crime

द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंट करना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 29, 20262 min read

द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंट करना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार
द्वारका एक्सप्रेसवे पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Gurugram- द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंट करने वाले एक युवक के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना राजेंद्र पार्क में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 जुलाई को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय प्रणव मनचंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टंट में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में कार चालक द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए खतरनाक तरीके से स्टंट करता दिखाई दे रहा था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो और सड़क पर नियमों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
Tags:Gurgaongurugramgurugramnewsharyanapolicegurgaonpolicestuntstuntsdwarkaexpressway

More from Crime