BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना पड़ा भारी, एक दिन में 228 लोगों पर कार्रवाई
property

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना पड़ा भारी, एक दिन में 228 लोगों पर कार्रवाई

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 26, 2026 • 2 min read

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना पड़ा भारी, एक दिन में 228 लोगों पर कार्रवाई
Gurugram- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 228 लोगों के विरुद्ध निवारक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों, महिलाओं व बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

25 जुलाई को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास और अन्य संवेदनशील स्थानों पर व्यापक चेकिंग की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 228 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पूर्व पुलिस जोन से 78, पश्चिम जोन से 73, दक्षिण जोन से 48 और मानेसर पुलिस जोन से 29 लोगों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में नियमानुसार कार्रवाई की गई।गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सार्वजनिक शांति और व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में अक्सर हुड़दंग, झगड़े, मारपीट और अन्य अवांछनीय घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी वजह से ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।


property

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर भविष्य में भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन कर आमजन की सुरक्षा और शांति भंग करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।


गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और यदि कहीं इस तरह की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाना/पुलिस चौकी को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि हर सूचना पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:Gurgaongurugramharyanaharyanapolicegurgaonpolicegurugrampolicedrinkingpublicdrinkinglawandorderpolicecrime
property

More from Crime