BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/गुरुग्राम में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर सख्ती, 168 के खिलाफ कार्रवाई

गुरुग्राम में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर सख्ती, 168 के खिलाफ कार्रवाई

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 13, 20262 min read

गुरुग्राम में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर सख्ती, 168 के खिलाफ कार्रवाई
गुरुग्राम पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।
Gurugram- गुरुग्राम पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा कर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 12 सितंबर 2026 को कुल 168 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

गुरुग्राम पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़कों के किनारे और अन्य खुले सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा जांच की जा रही है।

चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने और शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों को काबू किया गया। 12 सितंबर को ऐसे कुल 168 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक, इन लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 172(2) के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी और निवारक कार्रवाई की गई।

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, नशाखोरी करने और हुड़दंग करने से आम लोगों को परेशानी होती है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी, नशाखोरी या कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी इस तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

गुरुग्राम पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सार्वजनिक स्थल सभी के लिए होते हैं, इन्हें नशाखोरी का अड्डा न बनाएं। कानून का सम्मान करें और एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें।गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tags:GurgaonGurugramGurugramHaryanapoliceactiondrinkingdrunkdrivingpublicdrinkinglawandorded

More from Crime