BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/सफाई के बहाने घर की रेकी, मौका मिलते ही कर डाली लाखों की चोरी,2 आरोपी गिरफ्तार

सफाई के बहाने घर की रेकी, मौका मिलते ही कर डाली लाखों की चोरी,2 आरोपी गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 10, 20262 min read

सफाई के बहाने घर की रेकी, मौका मिलते ही कर डाली लाखों की चोरी,2 आरोपी गिरफ्तार
DLF फेज-1 में मकान से नगदी और आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घर में सफाई का काम करते थे।
Gurugram- डीएलएफ फेज-1 इलाके में मकान से लाखों रुपये की नगदी और आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों के साथ 19 लाख 66 हजार 400 रुपये की नगदी भी बरामद की गई है।

दरअसल, 30 और 31 अगस्त 2026 की रात डीएलएफ फेज-1 स्थित एक मकान में चोरी की वारदात हुई थी। मकान मालिक की गैरमौजूदगी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में रखे आभूषण और नगदी चोरी कर ली थी। मामले की शिकायत 31 अगस्त को डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस को दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-43, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 सितंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय नीतीश, निवासी गांव हैथीवाली, जिला मधुबनी, बिहार, हाल निवासी चक्करपुर, गुरुग्राम और 20 वर्षीय मनीष उर्फ रोहित, निवासी बनवार गंज, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, नीतीश को चक्करपुर से जबकि मनीष उर्फ रोहित को इफको चौक से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के मकान में साफ-सफाई का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, घर की जानकारी होने के कारण आरोपियों ने मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और 19 लाख 66 हजार 400 रुपये की नगदी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभियोग की जांच अभी जारी है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsPoliceCrimeLootTheftGurgaonpolice

More from Crime