
यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में की गई। एसडीओ विकास शर्मा, जेई देवेंद्र कुमार, जयवीर यादव, मंदीप व निगम की प्रवर्तन शाखा के अन्य अधिकारियों ने गांव नौरंगपुर स्थित आरडीसी नामक प्लांट को सील किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक अनुमति नहीं मिलने पर नियमानुसार प्लांट को सील कर दिया।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि निगम क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन शाखा को विशेष रूप से अवैध निर्माण, बिना अनुमति संचालित आरएमसी प्लांट और अन्य नियम विरूद्ध गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आयुक्त ने निगम क्षेत्र में संचालित अन्य आरएमसी प्लांट संचालकों को कड़े शब्दों में कहा कि वे अपने प्लांट संचालन से संबंधित सभी आवश्यक अनुमति, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। यदि कोई प्लांट बिना अनुमति के संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ भी सीलिंग और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





