BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/जिला बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम घोषित, कुलभूषण भारद्वाज दूसरी बार बने अध्यक्ष

जिला बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम घोषित, कुलभूषण भारद्वाज दूसरी बार बने अध्यक्ष

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 11, 20263 min read

जिला बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम घोषित, कुलभूषण भारद्वाज दूसरी बार बने अध्यक्ष
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुलभूषण भारद्वाज ने दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
Gurugram- जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम देर शाम घोषित कर दिया गया। मतदान के तुरंत बाद ईवीएम से मतगणना शुरू हुई और परिणाम सामने आते ही अदालत परिसर में जीत का जश्न शुरू हो गया।सबसे ज्यादा नजरें अध्यक्ष पद के मुकाबले पर थीं। इस पद पर जिला बार के पूर्व प्रधान कुलभूषण भारद्वाज ने जीत दर्ज की। कुलभूषण भारद्वाज को 1779 वोट मिले।अध्यक्ष पद पर उनके प्रतिद्वंद्वी विनोद राव को 1530, कमलजीत कटारिया को 1128, संतोख सिंह को 331, विनीता वशिष्ठ को 38 और मनोज यादव को 21 वोट मिले।

वहीं उपाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। साहिल यादव ने 1134 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दमन शर्मा को 1132 वोट मिले। यानी दोनों के बीच महज 2 वोट का अंतर रहा। अनूप यादव को 976, लक्ष्य भारद्वाज को 965, सुधीर सिंह धनखड़ को 367 और नरेश कुमार को 178 वोट मिले।
अतिरिक्त उपाध्यक्ष महिला पद पर रेणू माहेश्वरी ने बाजी मारी। उन्हें 2218 वोट मिले। योगिता गुर्जर को 1298, ज्योत्सना बूचर को 786 और सुनीता यादव को 662 वोट हासिल हुए।

सचिव पद पर प्रशांत ठाकरान विजयी रहे। उन्हें 1556 वोट मिले। विश्वेंद्र यादव को 1458, शैलेंद्र बहल को 980, राकेश यादव को 439, खुशबू रानी को 278 और प्रवीण यादव को 253 वोट मिले।संयुक्त सचिव पद पर विक्रम यादव ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 3138 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी योगेश कुमार गंडास को 1826 वोट मिले। विक्रम यादव ने 1312 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अक्षत जैन विजेता रहे। अक्षत जैन को 2703 वोट मिले, जबकि रीना झा को 2257 वोट हासिल हुए। अक्षत जैन ने यह मुकाबला 446 वोटों के अंतर से जीता।

परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने मिठाई बांटी और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। पूरा अदालत परिसर खुशी के माहौल में नजर आया।मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और हर राउंड के साथ बदलते आंकड़ों पर नजर बनाए रखी। महिला अधिवक्ताओं की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ता सदस्यों का आभार जताया और कहा कि वे बार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे।
कुल मिलाकर प्रदेश की सबसे बड़ी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर महज दो वोट के अंतर से आया परिणाम इस चुनाव का सबसे चर्चित मुकाबला बन गया।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsCourtelectiondistricbarbarelection

More from Political