गुरूग्राम में बसई रोड पर व्यक्ति कि गोली मारकर हत्या

बसई रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Gurugram- सुबह बसई रोड पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने 45 वर्षीय कपड़ा व्यापारी महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महेंद्र अपने बेटे के साथ सदर बाजार स्थित अपनी दुकान के लिए जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से उन पर गोली चला दी। गोली महेंद्र के सीने में जा लगी और वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बीच सड़क हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। मृतक के बेटे साहिल ने बताया कि हमलावरों का निशाना उसके पिता नहीं, बल्कि वह खुद था। साहिल के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार शूटर उसका पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही उस पर हमला किया, लेकिन गोली उसके पिता महेंद्र सिंह को लग गई।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पिता-पुत्र की पहले से रेकी की थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए बसई रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsPoliceGurgaonpoliceGurugrampoliceMurder




