BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/मारुति कुंज समेत 36 कॉलोनियों की वर्षों पुरानी मांग CM सैनी तक पहुंची, अमित भारद्वाज ने सौंपा मांगपत्र

मारुति कुंज समेत 36 कॉलोनियों की वर्षों पुरानी मांग CM सैनी तक पहुंची, अमित भारद्वाज ने सौंपा मांगपत्र

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 5, 20262 min read

मारुति कुंज समेत 36 कॉलोनियों की वर्षों पुरानी मांग CM सैनी तक पहुंची, अमित भारद्वाज ने सौंपा मांगपत्र
मारुति कुंज समेत 36 कॉलोनियों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर अमित भारद्वाज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की और मांगपत्र सौंपा।
Gurugram- आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम महानगर के जिला अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से भेंट कर गुरुग्राम के मारुति कुंज एवं आसपास की लगभग 36 कॉलोनियों की 60–70 हजार से अधिक आबादी से जुड़ी एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील समस्या को लेकर आवेदन सौंपा।

मारुति कुंज क्षेत्र में आज तक सार्वजनिक श्मशान भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। दुख की घड़ी में परिवारों को होने वाली इस कठिनाई को देखते हुए अमित भारद्वाज ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के लिए सार्वजनिक श्मशान भूमि उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी।

अमित भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली मारुति कुंज क्षेत्र में उपस्थित हुए थे। उस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के RWA प्रतिनिधियों ने भी उनके समक्ष सार्वजनिक श्मशान भूमि की समस्या को प्रमुखता से रखा था। तब मोहनलाल बडोली ने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया था कि वे इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करवाने का प्रयास करेंगे।इसी क्रम में आज मोहनलाल बडोली के सहयोग एवं सकारात्मक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण विषय मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष प्रभावी रूप से रखा गया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक संज्ञान लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की इस महत्वपूर्ण समस्या के शीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन भी दिया।

अमित भारद्वाज ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के संवेदनशील एवं जनहितकारी नेतृत्व में मारुति कुंज एवं आसपास की 36 कॉलोनियों में निवास कर रहे हजारों परिवारों की इस वर्षों पुरानी समस्या का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र को सार्वजनिक श्मशान भूमि की सुविधा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि जनसेवा ही संकल्प है और जनसमस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय को उचित मंच पर उठाकर उसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaHaryananewsBJPBjpharyanacoloniesnayabsaini

More from Political