Gurugram- नगर निगम गुरुग्राम ने जलापूर्ति व्यवस्था में अनुशासन सुनिश्चित करने तथा पानी के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए बसई क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने 20 अवैध व्यावसायिक पानी कनेक्शनों को डिस्कनेक्ट किया।नगर निगम की टीम ने बसई क्षेत्र में जांच के दौरान ऐसे व्यावसायिक पानी कनेक्शनों की पहचान की, जो निर्धारित नियमों एवं अनुमतियों के अनुरूप नहीं पाए गए। 
Article image
कार्रवाई के दौरान इन 20 अवैध कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया गया। यह कार्रवाई जूनियर इंजीनियर तिलक शर्मा की मौजूदगी में की गई। टीम द्वारा मौके पर जल कनेक्शनों की स्थिति की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। नगर निगम का यह अभियान पानी के दुरुपयोग को रोकने तथा उपलब्ध जल संसाधनों के उचित एवं नियमानुसार उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 
Article image
अवैध व्यावसायिक कनेक्शनों के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ पानी के अनधिकृत उपयोग की संभावना भी बढ़ती है। ऐसे कनेक्शनों पर कार्रवाई से जल वितरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने में मदद मिलेगी।एमसीजी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना वैध अनुमति पानी का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Article image
निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कनेक्शनों की पहचान और जांच कर रही हैं। नगर निगम नागरिकों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील करता है कि वे केवल वैध एवं अधिकृत जल कनेक्शन का ही उपयोग करें और जल संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करें।