Gurugram- MCG बिल अपडेट करवाने के नाम पर APK लिंक भेजकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में गुरुग्राम साइबर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरबाज खान (22) निवासी जिला अलवर, राजस्थान के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 28 जून 2025 को एक व्यक्ति ने साइबर अपराध पश्चिम थाना में शिकायत दी थी कि उसे MCG Bill अपडेट करने के नाम पर एक APK फाइल का लिंक भेजा गया। लिंक डाउनलोड करने के बाद साइबर ठगों ने उसके क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल कर 3 लाख 4 हजार 689 रुपये की ठगी कर ली।

मामले की जांच के दौरान पीएसआई विकास नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 जुलाई 2026 को आरोपी अरबाज खान को अलवर, राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नरेंद्र लववंशी और वसीम फिरोज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम से एक पेट्रो कार्ड रिचार्ज किया गया था। यह कार्ड पहले नरेंद्र के नाम था, जिसे उसने वसीम को और वसीम ने अरबाज खान को बेच दिया। इसके बाद अरबाज ने यह पेट्रो कार्ड 14 हजार रुपये में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।