BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : राव नरबीर सिंह

सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : राव नरबीर सिंह

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 12, 20263 min read

सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : राव नरबीर सिंह
गुरुग्राम में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने में आमजन की भागीदारी बढ़ाने का आहन किया।
Gurugram- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने वाला जनअभियान बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाए।

*सेवा कार्यों में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करें कार्यकर्ता*

कैबिनेट मंत्री शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के खेड़की दौला मंडल के हयातपुर गांव में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान के तहत रक्तदान, स्वच्छता, पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, बुजुर्गों की सहायता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा का कोई एक निश्चित स्वरूप नहीं है, प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार समाजहित में योगदान दे सकता है। कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि इन गतिविधियों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, एनजीओ और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी हो।

*‘एक व्यक्ति, एक सेवा संकल्प’ को बनाएं जनआंदोलन*

राव नरबीर सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की सफलता इसी में है कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर कम से कम एक सेवा कार्य का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति 25 मिनट श्रमदान कर सकता है, कोई रक्तदान कर सकता है, कोई पौधा लगाकर उसकी देखभाल कर सकता है, तो कोई जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा से जोड़ सकता है। इसी प्रकार स्वच्छता, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, अंगदान, पोषण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी जागरूकता अभियान चलाए जा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इन सभी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आयोजित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, ताकि सेवा की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।

*कार्यकर्ता बनें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सेतु*

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और उनका जनता से सीधा संपर्क रहता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएं और इसे एक व्यापक जनसेवा एवं जनभागीदारी अभियान का स्वरूप दें।
Tags:GurgaonGurugramManesarBJPBjpharyanaSewasankalpabhiyanBjpworkersNarendermodi

More from Political