BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/कैंची की नोक पर रैपिडो चालक से स्नैचिंग, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

कैंची की नोक पर रैपिडो चालक से स्नैचिंग, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 4, 20263 min read

कैंची की नोक पर रैपिडो चालक से स्नैचिंग, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा
सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन के पास आधी रात रैपिडो चालक से कैंची की नोक पर स्कूटी और मोबाइल छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों से OPPO मोबाइल बरामद
Gurugram- सेक्टर-56 इलाके में रैपिडो चालक से स्कूटी और मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देर रात मेट्रो स्टेशन के पास वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में छीना गया एक OPPO मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

दरअसल, 3 अगस्त 2026 की रात करीब साढ़े 12 बजे शिकायतकर्ता रैपिडो की स्कूटी चला रहा था। वह फरीदाबाद से एक राइड लेकर गुरुग्राम के सेक्टर-56 पहुंचा था। राइड छोड़ने के बाद उसे सेक्टर-56 से एक और राइड मिली। इसी राइड को लेने के लिए वह सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा।

शिकायत के मुताबिक, वहां पहले से दो युवक खड़े थे। आरोप है कि दोनों युवकों में से एक ने शिकायतकर्ता की छाती पर कैंची लगा दी और उसे डराकर उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना सेक्टर-56 में BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए 1 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फरमान उर्फ सेबू और सत्यम भट उर्फ मयंक के रूप में हुई है।मोहम्मद फरमान उर्फ सेबू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव कटरा का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम के गांव कन्हई में रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपी सत्यम भट उर्फ मयंक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के गांव ढूढवार का रहने वाला है और वर्तमान में गांव कन्हई, गुरुग्राम में रह रहा था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी कथित तौर पर स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के आदतन अपराधी हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने शिकायतकर्ता से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर यह भी सामने आया कि दोनों के खिलाफ गुरुग्राम जिले में स्नेचिंग से जुड़ा एक मामला पहले से दर्ज है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक OPPO मोबाइल फोन बरामद किया है। हालांकि, स्कूटी की बरामदगी को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।दोनों आरोपियों को 1 सितंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से जुड़ी अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaPoliceGurgaonpoliceGurugrampolicecrimelootsnatching

More from Crime