पुलिस के मुताबिक, 17 जुलाई की शाम चकरपुर इलाके में चाय की दुकान के बाहर खेल रहा 5 साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। देर रात बच्चे के पिता के पास एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने बच्चे को अपने पास होने की बात कहते हुए उसकी रिहाई के बदले 1.5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।
शिकायत मिलते ही सेक्टर-29 थाना, चकरपुर चौकी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चकरपुर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसनपुर जमान उर्फ रिटोन (19) और मोनुआर (30) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और पीड़ित परिवार के रिश्तेदार हैं। रुपयों के लालच में उन्होंने बच्चे का अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश रची थी।






