BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/गुरुग्राम में गाड़ी की चपेट में आने से 2 साल की बच्ची की मौत, चालक काबू

गुरुग्राम में गाड़ी की चपेट में आने से 2 साल की बच्ची की मौत, चालक काबू

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 8, 20262 min read

गुरुग्राम में गाड़ी की चपेट में आने से 2 साल की बच्ची की मौत, चालक काबू
गुरुग्राम के सेक्टर-5 में घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कार ने कुचल दिया। अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।
Gurugram- गुरुग्राम के सेक्टर-5 इलाके में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम अधिरजा तिवारी की कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बच्ची की मां की आंखों के सामने कार का पिछला टायर मासूम के ऊपर से गुजर गयाहादसे के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी चालक को काबू कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, हादसा 7 सितंबर की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच हुआ। बच्ची अपने परिवार के साथ घर के सामने थी और गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी चालक गाड़ी को मोड़ रहा था। आरोप है कि लापरवाही से वाहन चलाने के दौरान बच्ची गाड़ी की चपेट में आ गई।

परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्ची के पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर-5 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 31 वर्षीय जतिन, निवासी पार्ट-6, सेक्टर-5 गुरुग्राम को काबू किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त के घर से वापस लौट रहा था। जिस मकान के सामने हादसा हुआ, वह गली के कॉर्नर पर स्थित है। बच्ची गली के कोने पर बैठकर खेल रही थी। आरोपी के मुताबिक, गाड़ी मोड़ते समय ड्राइवर साइड से बच्ची दिखाई नहीं दी, जिसके चलते गाड़ी बच्ची के ऊपर से निकल गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद कर ली है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsPoliceaccidentDeathMurder

More from Crime