Gurugram- सेक्टर-37सी में एस्प्लानेड मॉल के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
Article image
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Article image
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष है। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगा।
Article image
महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, ताकि महिला के वहां पहुंचने और उसकी मौत से जुड़े घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।
Article image
पुलिस का कहना है कि फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।