BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/MDMA और गांजे की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार! बाइक भी जब्त

MDMA और गांजे की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार! बाइक भी जब्त

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 4, 20263 min read

MDMA और गांजे की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार! बाइक भी जब्त
गुरुग्राम में ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई, युवक MDMA और 452 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार। बाइक भी जब्त, NDPS Act के तहत मामला दर्ज।
Gurugram- गुरुग्राम में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम यूनिट ने सेंट माइकल रोड, शिवपुरी इलाके से एक युवक को MDMA और गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रबानी पुत्र इस्लाम, निवासी देवी लाल कॉलोनी, थाना सेक्टर-9, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पिट्ठू बैग से 12.57 ग्राम MDMA और 452 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।यह कार्रवाई ब्यूरो प्रमुख एवं एडीजीपी संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

गुरुग्राम यूनिट प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के मुताबिक, एएसआई बिजेंदर कुमार के नेतृत्व में एक टीम थाना न्यू कॉलोनी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रबानी MDMA और गांजे की बिक्री करता है और मोटरसाइकिल पर पिट्ठू बैग में नशीला पदार्थ लेकर सेंट माइकल रोड से होते हुए कृष्णा कॉलोनी की तरफ जाने वाला है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सेंट माइकल रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बताए गए हुलिए का एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया।पुलिस टीम को देखते ही युवक ने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

बैग की तलाशी में दो तरह के नशीले पदार्थ बरामद

आरोपी के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अलग-अलग पन्नियों में नशीले पदार्थ मिले।एक पीले रंग की पन्नी से 452 ग्राम गांजा, जबकि एक सफेद रंग की पन्नी से 12.57 ग्राम MDMA बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों नशीले पदार्थों के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में एफआईआर नंबर 173, दिनांक 4 सितंबर 2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 22(C), 20B(ii)(a), 61 और 85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को MDMA और गांजा कहां से मिलता था और इस नशे की सप्लाई से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

नशे की जानकारी दें, पहचान रहेगी गोपनीय

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना ब्यूरो को दें।इसके लिए ब्यूरो हेल्पलाइन 90508-91508, MANAS टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933 या NCB MANAS पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जा सकती है।ब्यूरो के मुताबिक, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewscrimedrugsnarcoticsganjapolicegurugrampolice

More from Crime