BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/गुरुग्राम में ठेकेदार से मांगी रंगदारी ,दर्जनभर गाड़ियों में पहुंचे बदमाश
property

गुरुग्राम में ठेकेदार से मांगी रंगदारी ,दर्जनभर गाड़ियों में पहुंचे बदमाश

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 15, 2026 • 2 min read

गुरुग्राम में ठेकेदार से मांगी रंगदारी ,दर्जनभर गाड़ियों में पहुंचे बदमाश

Gurugram- ठेकेदार से कथित तौर पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने ठेकेदार से पैसे और ठेके में हिस्सेदारी की मांग की। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में  जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित ठेकेदार ने शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-108 के सेंट्रल पार्क और सेक्टर-106 स्थित एलान ग्रुप की परियोजनाओं में मिट्टी और पानी की सप्लाई का काम करता है। बुधवार दोपहर करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और क्रेटा गाड़ियों में सवार होकर कई लोग धनवापुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने ठेकेदार के सुपरवाइजर को रोककर कथित तौर पर धमकाना शुरू कर दिया।


शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि इलाके में काम जारी रखना है तो उन्हें रकम देनी होगी और ठेके में हिस्सा भी देना पड़ेगा। मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान आरोपियों ने इलाके में शक्ति प्रदर्शन भी किया।


property

सीसीटीवी फुटेज में कई एसयूवी गाड़ियों का काफिला गांव में पहुंचता दिखाई दे रहा है। कुछ लोग गाड़ियों से उतरकर इकट्ठा होते हैं और थोड़ी देर बाद वहां से चले जाते हैं। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।


घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:Gurgaongurugramharyanaharyananewsgurugramnewspolicecrimefiroti
property

More from Crime