गुरुग्राम में शिक्षक समागम, ‘एक देश-एक चुनाव’ पर हुआ सार्थक संवाद

गुरुग्राम में शिक्षक समागम के दौरान ‘एक देश-एक चुनाव’ पर सार्थक चर्चा हुई। नेताओं ने चुनावी सुधारऔर लोकतंत्र को मजबूत करने पर अपने विचार साझा किये।
Gurugram- गुरुग्राम के सेक्टर-89 स्थित GAV इंटरनेशनल स्कूल में ‘शिक्षा, शिक्षक और लोकतंत्र : एक देश-एक चुनाव का संकल्प’ विषय पर शिक्षक समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव विकास की राह में स्पीड ब्रेकर हैं। उन्होंने ‘एक देश-एक चुनाव’ को किसी राजनीतिक दल के फायदे-नुकसान के बजाय देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुधार से जुड़ा विषय बताते हुए शिक्षकों से इसके प्रति जनजागरण और जनचर्चा का आह्वान किया।

विधायक मुकेश शर्मा ने भी शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों के साथ ‘एक देश-एक चुनाव’ के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक संवाद किया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने, विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इस विषय पर व्यापक चर्चा जरूरी है।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शिक्षकों को नई पीढ़ी के चरित्र, सोच और राष्ट्रभाव का निर्माता बताते हुए कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की चुनौतियों से खुद को जोड़कर उनके समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा और राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ने के लिए सेवा संकल्प अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पद्मश्री एवं पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला व सत्यप्रकाश जरावता, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, विधायक मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Tags:GurgaonGurugramekdeshekchunavelectiononenationoneelectionTeachersamagamDemocracy




