गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश उर्फ मैसी, मयंक, सुरेश कुमार, सौरभ, दर्शन चौधरी, अंकित अडलखा, सुनील, नरेंद्र, मुकुल, दिनेश सिंह, विनीत तनेजा, कैलाश, सौरभ चुघ, वैभव तायल, विशाल गांधी, विकास, बाल गोपाल और कृष्ण तनेजा के रूप में हुई है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1295 चिप्स कॉइन, 260 ताश के पत्ते और 3 गैंबलिंग टेबल बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना भोंडसी में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी महेश उर्फ मैसी के खिलाफ पहले से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी नरेंद्र पर जुआ अधिनियम के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं और आरोपी कैलाश के खिलाफ भी फरीदाबाद में जुआ खेलने के दो मामले दर्ज पाए गए हैं।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध जुए के अड्डे का संचालन कब से किया जा रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






