देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़: 4 ढेर, 1 घायल, 3 पुलिसकर्मी भी घायल
SM
Sahil Manchanda
Published on Jul 10, 2026 • 2 min read
सुशांत लोक ए-ब्लॉक में देर रात गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार शूटर मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया
Gurugram- सुशांत लोक ए-ब्लॉक में देर रात गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार शूटर मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बदमाशों की गोली लगने से एक एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है।
दरअसल क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिला था कि गैंग के शूटर एक प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती वसूलने के इरादे से सुशांत लोक क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही अपराध शाखा की टीमों ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद चार शूटर मौके पर ढेर हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। एफएसएल और अन्य जांच एजेंसियों की टीमें मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Tags:Gurgaongurugramgurugramnewsharyanaharyananewscrimeencounterpolicegurgaonpolicegurugrampolice