घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित हिस्से के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहनों का रूट तुरंत बदल दिया गया, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहनों को हीरो होंडा चौक से आगे जाने के बजाय एसपीआर रोड के जरिए मानेसर की ओर भेजना शुरू कर दिया है। वहीं, दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे का उपयोग करने की सलाह दी गई है। गुरुग्राम से मानेसर और जयपुर जाने वाले वाहनों को राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, एसपीआर रोड और रामपुरा मार्ग से होकर जाने की सलाह दी गई है।
पुलिस का कहना है कि हाईवे की मरम्मत पूरी होने तक यह ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।






