Gurugram- द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैब चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कैब ने पीछे से सरिया लदे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में रखा लोहे का सरिया कैब के अंदर घुस गया और चालक के शरीर को चीरता हुआ आर-पार निकल गया। हादसे में कैब में सवार एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।
Article image
यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे  द्वारका एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार गुरुग्राम से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कैब ओवरटेक लेन में चल रहे सरिया लदे ई-रिक्शा से पीछे से टकरा गई। ई-रिक्शा में लदा सरिया काफी बाहर निकला हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरिया कैब के अगले हिस्से को चीरते हुए सीधे चालक के शरीर में घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Article image
वही हादसे के समय कैब में एक महिला यात्री भी मौजूद थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर महिला को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 
Article image
वहीं मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और पीछे से हुई टक्कर को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।