
दरअसल सोमवार रात करीब 11 बजे ERV-254 क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर आगे चल रहे एक पानी के टैंकर में पुलिस वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ERV के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में वाहन में सवार हेड कांस्टेबल अनिल और कांस्टेबल छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कांस्टेबल धर्मेंद्र, जो ERV चला रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।टक्कर के बाद तीनों पुलिसकर्मी वाहन के अंदर ही फंस गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, डॉक्टरों ने अनिल और छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि धर्मेंद्र का इलाज जारी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।






