सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले डॉक्टरों ने घायल को बयान देने के लिए अनफिट बताया, लेकिन 3 जुलाई को फिट घोषित होने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया।घायल ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ गुरुग्राम आया था। एचपी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े होने के दौरान तेज रफ्तार बलेनो कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।शिकायत के आधार पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रविन्द्र, निवासी गांव अनंगपुर, जिला फरीदाबाद को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने तेज गति और लापरवाही से कार चलाते हुए राहगीर को टक्कर मारी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से हादसे में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी को मामले में शामिल जांच के तहत पूछताछ की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।






