BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/गुरुग्राम में होगा 'समरसता संकल्प अभियान' यात्रा का भव्य स्वागत
Political

गुरुग्राम में होगा 'समरसता संकल्प अभियान' यात्रा का भव्य स्वागत

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 29, 20262 min read

गुरुग्राम में होगा 'समरसता संकल्प अभियान' यात्रा का भव्य स्वागत
गुरुग्राम में संत गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के तहत ‘समरसता संकल्प अभियान’ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
Gurugram- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वाराणसी से गुरुग्राम पहुंच रही 'समरसता संकल्प अभियान' यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर आज गुरुकमल, गुरुग्राम में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा जी ने पत्रकार बंधुओं से विस्तारपूर्वक संवाद किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य, स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तथा सामाजिक समरसता, समानता और संत गुरु रविदास जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान की जानकारी साझा की।

विधायक मुकेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक यात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत करें तथा संत गुरु रविदास जी महाराज के समरसता और समानता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक पूरे हरियाणा में 'गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से विधि-विधान के साथ पवित्र मिट्टी कलशों में भरकर हरियाणा लाई जाएगी।

मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी सबसे पहले गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर में लाई जाएगी। इसके बाद भाजपा के 27 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधि अपने-अपने जिलों के लिए पवित्र मिट्टी से भरे कलश लेकर जाएंगे। इस पूरी यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए कलश को विशेष रथ में स्थापित कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला स्तर से मंडलों और फिर गांव-गांव, बस्ती-बस्ती तथा घर-घर तक पवित्र मिट्टी पहुंचाई जाएगी, जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति की इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेशभर में संत सम्मेलन, समरसता संगोष्ठियां, दीप प्रज्ज्वलन, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या, कलश पूजन सहित अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी महाराज के समरस समाज, समानता और मानवता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार महापुरुषों के सम्मान, उनके विचारों के संरक्षण तथा उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Tags:GurgaongurugramgurugramnewsMLAmukeshsharmavidhayakyatraBJPBjpharyanagururavidas

More from Political