Gurugram- अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में गुरुग्राम में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश कार्यालय गुरुकमल के बाहर सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे, लेकिन प्रशासन द्वारा लागू की गई धारा 163 के चलते पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद दोनों जिला अध्यक्षों समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
Article image
दरअसल कांग्रेस ने पहले ही ऐलान किया था कि वह राम मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में भाजपा कार्यालय के बाहर सुंदरकांड का पाठ कर सांकेतिक प्रदर्शन करेगी।वहीं सोमवार देर रात सेक्टर-40 थाना पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी किया। मंगलवार सुबह जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भाजपा कार्यालय के 300 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी और पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया।
Article image
प्रशासन के आदेशों के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच गए और सुंदरकांड का पाठ करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज डावर, वर्धन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई।हिरासत में लिए जाने के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहा। पुलिस लाइन परिसर में एक हॉल के भीतर बैठाए गए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखाई दे रहे हैं।
Article image
मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।बहरहाल आज का दिन गुरुग्राम में राजनीतिक लिहाज से बहुत गरमाया हुआ था।