BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/हरित ऊर्जा और आधुनिक रेल परिवहन की नई शुरुआत : राव नरबीर सिंह
property

हरित ऊर्जा और आधुनिक रेल परिवहन की नई शुरुआत : राव नरबीर सिंह

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 17, 2026 • 3 min read

हरित ऊर्जा और आधुनिक रेल परिवहन की नई शुरुआत : राव नरबीर सिंह
Gurugram- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को मानेसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए जींद से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने को देश के परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ हरित ऊर्जा और आधुनिक रेल परिवहन की नई शुरुआत बताया।
Article image


उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मानेसर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों के स्वागत द्वार और गांव नाहरपुर कासन एसटीपी गोशाला, मानेसर एवं मार्ग में स्थित 7 तालाबों तक जल शोधित कार्यों के शिलान्यास किए। कैबिनेट मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके साथ उन्होंने स्वच्छता अभियान में शामिल होते हुए आमजन को भी इस अभियान में बढ़चढ़ कर श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पटौदी विधायक बिमला चौधरी, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और बीजेपी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह यादव और एसडीएम दर्शन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।
Article image


property
उपस्थितजन को संबोधित करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि हाइड्रोजन आधारित रेल सेवा देश को स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में आगे ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह पहल न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक होगी, बल्कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को भी नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किए जाने से हरियाणा सहित पूरे देश में आधारभूत ढांचे को और अधिक मजबूती मिलेगी। इन परियोजनाओं से परिवहन, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा जनसुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
Article image

राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने, पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानेसर, गुरुग्राम और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास से हरियाणा देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

Tags:Gurgaongurugramharyanaharyananewsraonarbirministernarendermodipmmodi
property

More from Political