BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/गुरुग्राम में खाना जल्दी पैक करने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 3 गिरफ्तार

गुरुग्राम में खाना जल्दी पैक करने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 3 गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 20, 20262 min read

गुरुग्राम में खाना जल्दी पैक करने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 3 गिरफ्तार
सेक्टर-14 में खाना जल्दी पैक करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक और उसके दोस्त पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पुलिस ने मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार।
Gurugram-  सेक्टर-14 इलाके में खाना जल्दी पैक करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने मामला सामने आया है मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कैफे कर्मचारियों और उनके साथियों ने दोनों युवकों पर लाठी-डंडों और लोहे के डंडे से हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 17 सितंबर की रात  को वह अपने दोस्त के साथ श्याम रसोई पर खाना लेने गया था। इसी दौरान डेली बाइट कैफे के कर्मचारियों के साथ खाना जल्दी पैक करने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।आरोप है कि कहासुनी के बाद कैफे संचालक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता और उसके दोस्त पर लाठी-डंडों और लोहे के डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए।

इसके बाद 19 सितंबर को शिकायतकर्ता ने सेक्टर-14 थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस थाना सेक्टर-14 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को तीन आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय अंकुर, निवासी खानपुर खोरडा, जिला झज्जर, 24 वर्षीय दीपक कुमार और 20 वर्षीय नरेश कुमार, दोनों निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि खाना जल्दी पैक करने को लेकर हुई कहासुनी के विवाद के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके साथी के साथ मारपीट की थी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक बांस का डंडा और एक लोहे का डंडा भी बरामद किया है। बांस का डंडा आरोपी अंकुर और लोहे का डंडा आरोपी दीपक के कब्जे से बरामद किया गया।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को जांच में शामिल कर लिया है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsharyanaharyananewsmaarpeetpolicecrimegurgaonpolice

More from Crime