सेक्टर 90 मॉल में महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की 18 स्पा सेंटर्स पर संयुक्त छापेमारी

सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग ने 18 स्पा सेंटरों पर संयुक्त छापेमारी की।
Gurugram- गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में देर रात पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग की बड़ी संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मॉल में चल रहे 18 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई। करीब पांच घंटे तक चली इस कार्रवाई में 8 स्पा सेंटरों में प्रथम दृष्टया संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों से जुड़े सबूत मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य भी कब्जे में लिए हैं।
रात करीब 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई सुबह करीब 3 बजे तक चली। इस दौरान मॉल के कुल 18 स्पा सेंटरों की जांच की गई, जिनमें से 8 सेंटरों में प्रथम दृष्टया संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े सबूत मिलने की जानकारी पुलिस ने दी है।कार्रवाई के दौरान करीब 30 महिलाएं और 20 पुरुष मौके पर मौजूद मिले। पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, भौतिक और दस्तावेजी साक्ष्य भी कब्जे में लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी को सफायर 90 मॉल के कुछ स्पा सेंटरों को लेकर शिकायतें और सूचनाएं मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग ने गुरुग्राम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की।ACP मुख्यालय-1 अभिलक्ष जोशी की निगरानी में करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम तैयार की गई। टीम में लगभग 20 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर भी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और विशेष पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
रात करीब 10 बजे पुलिस टीम सफायर 90 मॉल पहुंची और सभी स्पा सेंटरों की एक साथ जांच शुरू की गई।कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं और पुरुषों के स्पा सेंटर के अंदर होने और दरवाजा नहीं खोलने की बात भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, बार-बार कहने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला गया, जिसके बाद पुलिस ने कटिंग मशीन की मदद से गेट खोला और अंदर जाकर कार्रवाई आगे बढ़ाई।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान 18 में से 8 स्पा सेंटरों में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रथम दृष्टया सबूत मिले। मौके से महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ भौतिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।अब पुलिस इन साक्ष्यों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित स्पा सेंटरों के मालिकों, संचालकों, मैनेजरों और अन्य लोगों की क्या भूमिका थी।
वहीं, कार्रवाई के दौरान मौके पर मिली करीब 30 महिलाओं और 20 पुरुषों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस महिलाओं की परिस्थितियों और उनकी भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही मौके पर मौजूद पुरुषों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच ACP मुख्यालय-1 और विशेष पुलिस अधिकारी की निगरानी में की गई, जबकि अब मामले की आगे की जांच खेड़की दौला थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।फिलहाल पुलिस जब्त किए गए साक्ष्यों की जांच कर रही है और स्पा सेंटरों के मालिकों, संचालकों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
Tags:Gurgaongurugramgurugramnewsgurgaonpolicegurugrampolicecrimeraidspacenterraidpolice




